Home Science & wildlife ठंडी हवाओं के बीच नए साल के दूसरे दिन प्रदेश के इस...

ठंडी हवाओं के बीच नए साल के दूसरे दिन प्रदेश के इस जिले में महसूस की गई सबसे ज्यादा गर्मी

174
0

मौसम विभाग द्वारा दो जनवरी की शाम जारी की गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। कुछ स्थानों पर 1-2°C की मामूली वृद्धि होने की सम्भावना है।


रायपुर(theValleygraph.com)। मौसम सारांश (Weather Summary) पर गौर करें तो दो जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। नए साल के दूसरे ही दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4°C KVK बीजापुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.2°C AWS बलरामपुर में दर्ज किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े (सेमी में):- 2 जनवरी 2025 को निरंक रहे।


सिनोप्टिक सिस्टम (Synoptic System): पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जो अक्षांश 25°N के उत्तर में देशांतर 54°E के साथ चल रही है।

कल के लिए पूर्वानुमान (Forecast for tomorrow): प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज यानी शुक्रवार 3 जनवरी के लिए कोई चेतावनी भी निरंक है।दृष्टिकोण/Outlook (2 दिनों के बाद):- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान (Local Forecast for Raipur City):- 3 जनवरी को आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 12°C के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here