दुर्ग में सामने आई मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की हृदय विदारक घटना से पूरा छत्तीसगढ़ स्तब्ध है। बच्ची की आत्मा की शांति के लिए आज शाम 7 बजे रायपुर घड़ी चौक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (CKS) छत्तीसगढ़ ने श्रद्धांजलि सभा रखी है। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि ऐसी घटना न दोहराई जाए, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, छत्तीसगढ़ ने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा है कि…,
विगत दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर म नानकुन नोनी संग होय अनाचार अऊ हत्या बहुत असहनीय घटना हे। जो कि प्रदेश म बढ़त नशाखोरी अऊ अन्य अपराध के परिणाम हरे। जेकर दोष सीधा-सीधा छत्तीसगढ़ सरकार के हे जउन लगातार नशाखोरी ल बढ़ावा देवत हे। जेकर से लूट,हत्या, बलात्कार जईसन जघन्य अपराध छत्तीसगढ़ म आम बात हो गए हावय।
आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 संझा 7 बजे रायपुर के गुरुघासीदास चौंक ( नगर घड़ी चौंक) में श्रद्धांजलि सभा में नोनी ल श्रद्धांजलि अर्पित करबोन अऊ शासन प्रशासन ले गुहार लगाबोन के अपराधी ल कठोर सजा देवय अउ भविष्य म अईसन घटना झन होवय तेखर बर छत्तीसगढ़ ल नशा मुक्त अऊ अपराध मुक्त करे बर बुता करए।