Home छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने PM मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक...

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने PM मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य कृषक को प्रदान किया पिकअप वाहन

171
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत जीवित मछली विक्रय हेतु कोरबा के मत्स्य कृषक प्रतीक आदिले को पिकअप वाहन प्रदाय किया गया। उन्होंने हितग्राही को बधाई देते हुए व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाने का शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि हितग्राही प्रतीक आदिले पुरानी बस्ती कोरबा के निवासी हैं। जिनके द्वारा आजीविका के साधन के रूप में मछली विक्रय कार्य को अपनाया गया और वे यही एकमात्र व्यवसाय विगत 8-10 वर्ष से करते आ रहे हैं। कोरबा जिले के अलावा आसपास के जिलों में भी इनके द्वारा मछली विक्रय का कार्य किया जाता है। प्रतिदिन 1 से 2 टन मछली का विक्रय किया जा रहा है। मछली पालन विभाग की योजना के तहत उन्हें शासकीय अनुदान प्रदाय कर सहायता की गई है, जिससे उनके व्यापार में वृद्धि होगी एवं उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी। इसके पूर्व उनके द्वारा वाहन किराये पर लेकर यह कार्य किया जाता था। अब शासन की सहायता से उनका स्वयं का वाहन हो जाने से आत्मनिर्भर हो गए है।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के उप संचालक क्रांति बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, रजनीश देवांगन, डॉ जेके लहरे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here