Home छत्तीसगढ़ गोल शॉट बॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा में चुनी गई कॉलेज स्टूडेंट कुसुम,...

गोल शॉट बॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा में चुनी गई कॉलेज स्टूडेंट कुसुम, कोरबा से छग की टीम में हासिल की जगह

108
0

कोरबा। गोल शॉट बॉल के राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने कोरबा की बेटी कुसुम साहू का चयन करते हुए को छत्तीसगढ़ टीम में शामिल किया गया है। कुसुम कॉलेज में प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा है।

इस स्पर्धा के लिए वह कोरबा से चुनी गई एकमात्र खिलाड़ी है। हालांकि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण फिलहाल यह स्पर्धा स्थगित कर दी गई है। गोल शॉट बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय होगा कि भारतीय गोल शॉट बॉल महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त सभी संगठनों एवं इकाइयों को सूचित किया गया है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 14 से 17 मई तक होने वाली सीनियर महिला चैंपियनशिप को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति देने से इनकार करने के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसलिए चैंपियनशिप की तिथियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। फेडरेशन की आगामी बैठक के बाद संशोधित तिथियों और आयोजन स्थल के बारे में आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here