शासन के आदेश के अनुसार निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय ट्रेनिंग के लिए मसूरी भेजे गए हैं। उनकी ट्रेनिंग के दौरान निगम का कामकाज निर्बाध रहे, इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने शनिवार एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि श्री पांडेय की आमद तक नगर निगम कोरबा के अपर आयुक्त विनय मिश्रा 13 जून तक निगम के कमिश्नर का प्रभार संभालेंगे।
रायपुर/कोरबा। पालिक निगम कोरबा के आशुतोष पांडेय 5.05.2025 से 13.06.2025 तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इस कारण राज्य सरकार द्वारा विनय कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा को उक्त अवधि के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम, कोरबा का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।