Korba: मोदी ब्रिगेड में विस्तार, 5 BJP मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों की घोषणा, जिलाध्यक्ष बोले- निष्ठा से कर्तव्य निभाएं, संगठन की शक्ति बढ़ाएं


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पांच मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जारी अधिकृत पत्र में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


घोषित मंडल अध्यक्ष व महामंत्री इस प्रकार हैं:


इस घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *