भारतीय जनता पार्टी के बांकीमोंगरा मंडल में क्षेत्र के ख्यातिलब्ध व्यक्तित्व, समाजसेवी एवं भाजपा के कर्मठ-समर्पित सदस्य मुकेश कुमार अग्रवाल पर विश्वास प्रकट करते हुए पार्टी के वरिष्ठजनों ने महत्वपूर्ण पद सौंपा है। उन्हें बांकीमोंगरा मंडल में कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। श्री अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों, मित्रजनों एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। उन्होंने विश्वास जताया है कि मुकेश कुमार अग्रवाल के मंडल कोषाध्यक्ष के पद पर सुशोभित होने से क्षेत्र में संगठन की मजबूती के उद्देश्य को बल मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसमें खरा उतरते हुए हर संभव प्रयास के लिए तत्पर रहेंगे। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, पार्टी की नीतियों का अनुसरण और टीम में सामंजस्य व एकजुटता रखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।
बांकीमोंगरा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में संगठन के विस्तार और मजबूती को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी द्वारा लगातार टीम में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा मंडल में भी समर्पित कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। बांकीमोंगरा मंडल में जहां अध्यक्ष का जिम्मा उदय शर्मा को दिया गया है, वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर पार्टी के कर्मठ व समर्पित सदस्य के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी मुकेश कुमार अग्रवाल को सुशोभित किया गया है।
श्री अग्रवाल समेत भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश महामंत्री (सगंठन) पवन साय की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से की गई है।