Home छत्तीसगढ़ देश के सच्चे रक्षकों के नाम राखी का पावन बंधन, ब्रह्माकुमारी दीदियों...

देश के सच्चे रक्षकों के नाम राखी का पावन बंधन, ब्रह्माकुमारी दीदियों ने CISF जवानों को पहनाया रक्षासूत्र

31
0

ओंकारेश्वर। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई – ओंकारेश्वर पावर स्टेशन लाइन में रक्षा बंधन का त्योहार अद्वितीय उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की दीदियों ने प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक रक्षा सूत्र बल सदस्यों की कलाई पर बांधते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं।


दीदियों ने कहा कि “हमारे सच्चे रक्षक जब तक सीमा और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रक्षा में तत्पर हैं, तब तक हम सभी नागरिक सुरक्षित हैं। यह राखी हमारे विश्वास और आपके त्याग का प्रतीक है।”

बल सदस्यों की आँखों में गर्व, चेहरे पर मुस्कान और हृदय में सेवा का संकल्प और मजबूत हो गया। रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही देश की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति निष्ठा का वचन दोहराया गया।


मौके पर पूरे परिसर में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे, राखियों और मिठाइयों से सजी मेज़ों ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया। इस आयोजन के माध्यम से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ओंकारेश्वर की ओर से रक्षा बंधन पर प्रेम का बंधन, सुरक्षा का वचन, सेवा का संकल्प का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here