Home छत्तीसगढ़ तिरंगे के रंग में रंगा ओंकारेश्वर, CISF की बाइक रैली में वंदे...

तिरंगे के रंग में रंगा ओंकारेश्वर, CISF की बाइक रैली में वंदे मातरम के नारों के साथ नगर में चली देशभक्ति की लहर

50
0

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत CISF यूनिट ओंकारेश्वर की ऐतिहासिक बाइक रैली सम्पन्न


ओंकारेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए CISF यूनिट ओंकारेश्वर द्वारा नगर परिषद के सहयोग से 12 अगस्त 2025 को एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली दोपहर 03:00 बजे ब्रह्मपुरी घाट पार्किंग स्थल, ओंकारेश्वर से उत्साहपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। सैकड़ों बाइक पर सवार CISF बल सदस्य तिरंगे की शान में लिपटे, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से नगर की सड़कों को गूँजाते हुए निकले। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय नागरिकों ने तिरंगे और रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

रैली का भव्य समापन जे.पी. चौक पर हुआ, जहाँ देशभक्ति का माहौल चरम पर था। इस दौरान कई सामाजिक संगठन, स्कूली बच्चे और नगरवासी भी रैली में शामिल हुए और तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

इस आयोजन ने न केवल तिरंगे की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि पूरे नगर में एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ा दी। CISF यूनिट ओंकारेश्वर का यह प्रयास लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में अंकित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here