कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा की मेधावी शोधार्थी श्रद्धा दुबे ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध शीर्षक स्टडी ऑफ होमोजीनस कॉस्मोलॉजिकल मॉडल इन (एफआरटी) थ्योरी ऑफ ग्रेविटी रहा, जिसे उन्होंने एकेएस विश्वविद्यालय सतना की गणित की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। पुरानी बस्ती की प्रतिभावान युवा श्रद्धा ने कहा कि उन्होंने यह सफलता उनके गुरुजनों, पिता एडवोकेट दीपक दुबे, माता सरिता दुबे और पूरे परिवार के आशीर्वाद एवं सहयोग से हासिल की है। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के चांसलर अनंत कुमार सोनी, वाइस चांसलर आरएस त्रिपाठी, सीओई डॉ. शेखर मिश्रा, बेसिक साइंस डीन डॉ. शैलेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।