Home छत्तीसगढ़ NTPC में श्रमिक संघ का चुनाव आज, EVM से होगा मतदान, BMS...

NTPC में श्रमिक संघ का चुनाव आज, EVM से होगा मतदान, BMS एवं INTUC के बीच सीधा मुकाबला, हासिल करना होगा 60 प्रतिशत मत, 146 कर्मी करेंगे मतदान

268
0

आज सुबह 8 बजे से NTPC कोरबा में श्रमिक संघ का चुनाव होगा। इस बार 146 कर्मी EVM से अपना मत लॉक करेंगे। चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) एवं INTUC के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, हासिल करना होगा 60 प्रतिशत मत, 146 कर्मी करेंगे मतदान।

कोरबा। बुधवार को एनटीपीसी में मान्यता के लिए INTUC एवं भारतीय मजदूर संघ (BMS) के मध्य सीधा मुकाबला हो रहा है। ईवीएम के माध्यम से प्रगति क्लब एनटीपीसी में मतदान किया जाएगा। जिस संगठन को कर्मचारी सर्वाधिक वोट हासिल होंगे, उसी यूनियन को मान्यता मिलेगी। शत प्रतिशत मान्यता के लिए श्रमिक संघ को 60 प्रतिशत मत हासिल करना होगा।

सार्वजनिक उपक्रम में केंद्रीय मान्यता प्राप्त यूनियन से कर्मचारियों की समस्या को लेकर वार्ता की जाती है। इसके लिए उसी यूनियन से वार्ता होगी, जिस यूनियन की सदस्य संख्या सर्वाधिक होती है। इसके लिए यूनियन के मध्य तीन वर्ष में चुनाव कराया जाता है, ताकि नियमित कर्मचारी अपनी पसंद की यूनियन को मत देकर मान्यता दिलाए। इस बार भी यूनियन के मध्य चुनाव की प्रक्रिया शुरू चल रही है। बुधवार को एनटीपीसी कालोनी परिसर स्थित प्रगति क्लब में ईवीएम के माध्यम से सुबह आठ से शाम 6.30 बजे तक मतदान होगा। इसके आधा घंटा बाद मतगणना शुरू हो जाएगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। चुनाव में राष्ट्रीय ताप विद्युत कर्मचारी संघ (इंटक) तथा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) आमने सामने रह गए हैं। दोनों श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार चुनाव प्रचार एवं सभा कर मतदाताओं (कर्मियों) को अपने पक्ष में करने की कवायद की गई। एनटीपीसी में वर्तमान में इंटक को मान्यता मिली हुई है। इसलिए इंटक अपनी उपलब्धि बता कर कर्मचारियों से समर्थन मांग रही है। इंटक को उम्मीद है कि कर्मचारी हित में कई बेहतर कार्य किए गए हैं, इसलिए कर्मचारी उन्हें पुनः सहयोग प्रदान कर वोट देगा। वहीं बीएमएस नेताओं द्वारा विपक्ष यूनियन की खामिया बताते हुए वोट मांगा जा रहा है। इंटक के सेंट्रल लीडर केपी चंद्रवंशी का कहना है कि इंटक ने सदैव मजदूर हित में काम किया है और पीआरपी समेत विभिन्न सुविधाएं दिलाई है। यहां बताना होगा कि 60 प्रतिशत मत हासिल करने वाली युनियन को मान्यता मिलेगी, इसके बाद 30 प्रतिशत मत प्राप्त करने वाली यूनियन के सदस्य को कमेटी में स्थान मिलेगा। प्रबंधन के साथ वार्ता करने वाली कमेटी में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली यूनियन के अधिक सदस्य होंगे। एनटीपीसी में एटक एवं सीटू यूनियन दौड़ से बाहर हैं।

146 मतदाता करेंगे मतदान

एनटीपीसी में नियमित कर्मियों की संख्या लगातार घटते जा रही है और ठेका मजदूर की संख्या बढ़ते जा रही है। श्रमिक संघ पर भी इसका असर पड़ रहा है। एनटीपीसी कोरबा संयंत्र में वर्तमान में केवल 146 कर्मी हैं, जो मताधिकार कर श्रमिक संघ को मान्यता दिलाएंगे। श्रमिक संघ प्रतिनिधियों का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या कम होने से पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में अंतर नहीं रह गया है और इसका चुनाव पर भी पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here