Home छत्तीसगढ़ शिक्षा, समाज विकास की सबसे मजबूत नींव, AK गुरुकुल कॉलेज व रानी...

शिक्षा, समाज विकास की सबसे मजबूत नींव, AK गुरुकुल कॉलेज व रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर नई दिशा दे रहे हैं : मंत्री लखनलाल

75
0

AK गुरुकुल कॉलेज एवं रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यम विद्यालय ढेलवाडीह में रजत जयंती समारोह एवं ग्रैंड रीयूनियन -2026 ऐतिहासिक रूप से संपन्न, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ तरुण धर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, DEO टीपी उपाध्याय, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन व अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर डॉ. संतोष पांडेय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षय कुमार दुबे (जिला अध्यक्ष एवं डायरेक्टर) ने की।

कटघोरा/ढेलवाडीह। एके गुरुकुल कॉलेज एवं रानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेलवाडीह द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह एवं ग्रैंड रीयूनियन कार्यक्रम-2026 अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीण अंचल के नागरिकों की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और एके गुरुकुल कॉलेज व रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय जैसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर नई दिशा दे रहे हैं।

28 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य वक्ता रहे डॉ. संतोष पांडेय (अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर) ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रेरणादायक विचारों से मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ तरुण धर दीवान कुलसचिव शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, टीपी उपाध्याय (जिला शिक्षा अधिकारी, कोरबा), संजय शर्मा महामंत्री भाजपा, रवि रजक (जिला पंचायत सभापति ) एवं अजय दुबे (प्रदेश उपाध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संस्था के शैक्षणिक योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना की।

यह आयोजन रानी लक्ष्मी बाई विद्यालय के 25 वर्ष, एके कंप्यूटर्स एंड एजुकेशन हब के 15 वर्ष तथा एके गुरुकुल कॉलेज के 5 वर्ष की सफल शैक्षणिक यात्रा का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान बैच-वाइज रीयूनियन, पूर्व छात्रों का समूह छायाचित्र, पुरानी यादों का वीडियो प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फन अवॉर्ड्स जैसे आकर्षक आयोजन किए गए।

कार्यक्रम में खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय, राज्य एवं ज़ोन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, साथ ही विद्यालय के टॉपर छात्रों को मंच से सम्मानपूर्वक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त धेलवाडीह की सक्रिय महिला समूहों को समाज में उनके योगदान के लिए मंच से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने वाले विद्यालय के सक्रिय अभिभावकों का भी मंच से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का भी मंच से सम्मान किया गया, जिससे उनमें भावनात्मक जुड़ाव एवं विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, आसपास के ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के सभी सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे। देर शाम तक लोगों का लगातार आना-जाना बना रहा और कार्यक्रम स्थल पर भारी जनसमूह उमड़ा रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गाँव ने एक बड़े शहर का रूप ले लिया हो। कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को देखकर किसी को भी यह महसूस नहीं हो रहा था कि ये ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी हैं। आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण अंचल के बच्चे प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं संस्कार में किसी से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षय कुमार दुबे (जिला अध्यक्ष एवं डायरेक्टर) ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन “वांस अ स्टूडेंट, ऑलवेज अ स्टूडेंट” की भावना को साकार करने वाला स्मरणीय अवसर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here