Home छत्तीसगढ़ श्री श्याम निवास शुक्ला का आकस्मिक निधन, गृहग्राम केरा में किया गया...

श्री श्याम निवास शुक्ला का आकस्मिक निधन, गृहग्राम केरा में किया गया अंतिम संस्कार, कमला नेहरू कॉलेज में दी गई मौन श्रद्धांजलि

108
0
Oplus_16908288

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में वाणिज्य विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती मनीषा शुक्ला के पति श्री श्याम निवास शुक्ला का बुधवार 4 फरवरी की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घड़ी में संवेदना प्रकट करते हुए महाविद्यालय में आज दोपहर 2 बजे शोक सभा रखी गई थी। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर समेत प्राध्यापकों एवं कर्मियों ने मौजूदगी दर्ज कराते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दो मिनट का मौन धारण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिवार, मित्रों, नाते रिश्तेदारों की उपस्थिति में स्व. श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार गृहग्राम केरा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here