कोरबा। नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में कोरबा के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के लिए शहरवासियों से अपील की है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपील की है कि …
स्वच्छ कोरबा कोई सपना नहीं है, बल्कि यह हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। इसी विश्वास के साथ नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा महासंकल्प 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आज यानी, शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे घंटाघर चौक से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग पर ऊर्जानगरी कोरबा के हजारों नागरिक स्वच्छता के लिए एक साथ हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने आग्रह किया कि हम सब मिलकर हस्ताक्षर करें। आइए, हम सब अपने परिवार और मित्रों के साथ आएं और गर्व से कहें कि मैंने अपने स्वच्छ कोरबा की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए हस्ताक्षर किया है। इस अभियान को सफल बनाने कोरबा आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।
उल्लेखनीय होगा कि स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर से कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड दिलाने आज घंटाघर कोरबा में शहरवासी जुटेंगे। 280 मीटर बैनर में निगम ने घंटेभर में 10 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा है।