कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने संबंधित छात्र-छात्राओं से कहा है कि आॅनलाइन परीक्षा व नामांकन आवेदन प्रस्तुत करने विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए अवसर का लाभ उठाएं। अंतिम तिथि तक प्रक्रिया पूर्ण कर मांगे गए अनिवार्य प्रमाण पत्रों के साथ हार्डकाॅपी जमा करें।
कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ने वार्षिक पद्धति होने वाली मुख्य परीक्षा 2025-26 के नामांकन सह परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की है। पूर्व में 31 जनवरी तक का समय दिया गया था, जिसे बढ़ाते हुए अब 12 फरवरी तक का समय दिया गया है। अब तक आवेदन नहीं भर पाने वाले यूजी एवं पीजी कक्षा के छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि तक विलंब शुल्क समेत परीक्षा आवेदन आॅनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के मुख्य परीक्षा 2025-26 में वार्षिक पद्धति से सम्मिलित होने वाले स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष के नियमित, भूतपूर्व, स्वाध्यायी एवं पूरक (अंतिम अवसर) तथा स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम (स्वाध्यायी) और डिप्लोमा (नियमित व भूतपूर्व) और साथ ही बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेशित व भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का नामांकर सह परीक्षा आवेदन भरने की अंतिम तिथि अब 12 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। हार्ड काॅपी जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को 16 फरवरी तक का वक्त दिया गया है। कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने संबंधित छात्र-छात्राओं से कहा है कि आॅनलाइन परीक्षा व नामांकन आवेदन प्रस्तुत करने विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए अवसर का लाभ उठाएं। अंतिम तिथि तक प्रक्रिया पूर्ण कर मांगे गए अनिवार्य प्रमाण पत्रों के साथ हार्डकाॅपी जमा करें। डाॅ बोपापुरकर ने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए महाविद्यालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां संपर्क कर छात्र-छात्राएं सहयोग के साथ आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।