Home छत्तीसगढ़ यह सिर्फ हस्ताक्षर महा अभियान नहीं, स्वच्छता का महापर्व है, आइए संकल्प...

यह सिर्फ हस्ताक्षर महा अभियान नहीं, स्वच्छता का महापर्व है, आइए संकल्प लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें: पार्षद नरेंद्र देवांगन

60
0

कोरबा। नगर निगम कोरबा के वार्ड 18 के वरिष्ठ पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने स्वच्छता की शपथ पर हस्ताक्षर अभियान में कोरबा के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के लिए शहरवासियों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि आप सब से यह आग्रह करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है। हमारे कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 10 बजे घंटाघर से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग पर महा हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह सिर्फ हस्ताक्षर महा अभियान नहीं, स्वच्छता का महापर्व है। क्षेत्रवासियों को संदेश देने की मुहिम है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमारे आस पास के क्षेत्र व वातावरण में स्वच्छता का निर्माण हो। इस संकल्प को मूर्त रूप देने और समाज में एक अच्छा संदेश देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होकर विश्व रिकॉर्ड बनाना है। स्वच्छता को हर गली और मोहल्ले में कैसे स्थापित करें, प्रत्येक व्यक्ति के मन में हम कैसे स्वच्छता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दें, इस उद्देश्य को चरितार्थी करने के लिए संकल्पित होना है।


उल्लेखनीय होगा कि स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर से कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड दिलाने आज घंटाघर कोरबा में शहरवासी जुटेंगे। 280 मीटर बैनर में निगम ने घंटेभर में 10 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here