Home छत्तीसगढ़ न सिर्फ 20 मिनट में पिछला रेकार्ड किया ब्रेक, ऐतिहासिक 15563 हस्ताक्षर...

न सिर्फ 20 मिनट में पिछला रेकार्ड किया ब्रेक, ऐतिहासिक 15563 हस्ताक्षर के साथ KORBA ने गोल्डन बुक में दर्ज किया नया कीर्तिमान

247
0

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आयुक्त आशुतोष पांडेय के सतत प्रयासों, उनके नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा की पूरी टीम की अथक मेहनत और कोरबा के जागरूक नागरिकों के स्वस्फूर्त सहयोग का परिणाम है।

कोरबा। नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय का कुछ नया करने का लगातार प्रयास रहता है, जिनकी अगुआई में कोरबा को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है। मैं इस सफलता पर अपने पूरे नगर निगम कोरबा की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त करती हूं। उनकी अथक मेहनत रंग लाई और आज हमने केवल 20 मिनट में ही न केवल पुराना रेकार्ड ब्रेक किया, बल्कि गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में 15 हजार 563 हस्ताक्षरों का एक नया कीर्तिमान दर्ज किया है। कोरबा नगर निगम ने पहले तो स्वच्छता में टाॅप -10 में शामिल होते हुए देश भर में आठवें स्थान में जगह बनाई और अब स्वच्छता की शपथ धारण करते हुए हजारों नागरिकों की सहभागिता दर्ज कराते हुए गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रेकार्ड हासिल किया है।

निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि सागर नामक एक युवक ने यह विचार उनसे पहली बार साझा करते हुए कोरबा को एक पहचान देने कुछ नया करने का आग्रह किया। इस विषय पर पिछले रेकार्ड की जानकारी भी बताई और फिर इस सुझाव पर हमने सहमति बनाते हुए काम शुरु कर दिया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अगुआई में नगर निगम की पूरी टीम और नगर निगम कोरबा के नागरिकों की सहभागिता के बूते आज हमने अपना मिशन न केवल पूरा किया, बल्कि कोरबा का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में भी अंकित कराया है। यह जीत पूरे कोरबा के नागरिकों की है। नगर निगम कोरबा की पूरी टीम, पार्षदगण, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक उपक्रमों, आम नागरिकों के साथ प्रेस एवं मीडिया, एनएसएस व एनसीसी, शिक्षा विभाग, स्कूल-काॅलेज के स्टूडेंट्स, स्काउट एवं गाइड्स, स्वयंसेवियों, व्यापारी बंधुओं समेत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाली हर इकाई का उन्होंने आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here