Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 NTPC में बुधवार 11 फरवरी को सुबह 8.30 बजे...

केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 NTPC में बुधवार 11 फरवरी को सुबह 8.30 बजे होगा अंशकालीन संविदा शिक्षक के लिए चल साक्षात्कार

129
0

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार जिले में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई है। पूर्णतः अंशकालिक संविदा शिक्षक भर्ती के लिए चल साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जमनीपाली स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में बुधवार 11 फरवरी को सुबह 8.30 बजे साक्षात्कार रखा

गया है।

सत्र 2026-27 के लिए केवी-2 एनटीपीसी में जिन पदों पर अंशकालीन संविदा शिक्षक की भर्ती के लिए साक्षात्कार होगा, उनमें टीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत), पीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, लेखाशास्त्र एवं व्यावसायिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल) शामिल हैं।
चल साक्षात्कार में भाग लेने के लिए संबंधित पदों पर निर्धारित न्यूनतम आवश्यक योग्यता, आवेदन पत्र का प्रारुप एवं मानदेय संबंधी विवरण का अवलोकन विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र, स्वयं सत्यापित अंकसूची, प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने कहा गया है।


केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर कोरबा में गुरुवार 12 फरवरी को होगा इंटरव्यू
इसी तरह केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर कोरबा में भी विभिन्न पदों पर पूर्णतः अंशकालिक संविदा शिक्षक भर्ती के लिए चल साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। यहां गुरुवार 12 फरवरी को पीजीटी कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, नर्स, स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक-सेकेंडरी), काउंसलर, स्पोर्ट्स कोच, योगा कोच, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत व डांस कोच के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here