Home छत्तीसगढ़ स्कूल के दिनों को गोल्डन लाइफ यूं ही नहीं कहते, यहीं से...

स्कूल के दिनों को गोल्डन लाइफ यूं ही नहीं कहते, यहीं से उज्जवल भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव बनती है: प्राचार्य वायए नाथन

25
0

बीकन स्कूल सीएसईबी पूर्व में विदाई समारोह आयोजित

कोरबा। स्कूली जीवन को गोल्डन लाइफ कहा जाता है। स्कूल में बिताए दिन हमें हमेशा याद रहते हैं। स्कूल में पुस्तकीय ज्ञान के साथ हमारे बच्चे अनुशासन का पाठ भी सीखते हैं। उज्जवल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा एक मजबूत नींव होती है। अब कक्षा 12 वीं के बच्चे स्कूल के बाद अपना भविष्य गढ़ेंगे। उक्त बातें बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व की प्राचार्य वाय ए नाथन ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही।

विद्यालय में कक्षा 11वीं विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के सीनियर्स के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्रीमती नाथन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उन्हें बुके व उपहार प्रदान किए गए। प्राचार्य ने 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की शुभकामना के साथ आर्शीवाद प्रदान किया। वरिष्ठ शिक्षकों ने विद्यार्थियों के लिए उद्बोधन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में सीनियर्स के साथ शिक्षकों की आंखे भी नम हो गई। मंच संचालन कक्षा 11वीं के छात्र अयान खान, राकिया तस्लीम, जीतू सूर्यवंशी व अफसाना ने किया। अंत में कक्षा नायक अयान खान ने आभार व्यक्त किया। भोजन उपरांत समारोह का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here