Home छत्तीसगढ़ मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल,...

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल, गुड्स ट्रेनों के पहिए थमे, स्टेशन पर रोकना पड़ा गरीब रथ व पलामू एक्सप्रेस

154
0
Oplus_16908288

सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में हाथी का एक बच्चा आ गया। घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड काफी आक्रोशित है। किसी को नजदीक तक नहीं जाने दे रहे हैं।

चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के निकट सोमवार देर शाम महुआमिलान-निद्रा के बीच डाउन लाइन पर जंगली हाथी का एक बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड घटनास्थल पर ही जमे हुए हैं। इसके कारण बरकाकाना-टोरी रेलखंड पर रेल गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू करने के प्रयास में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे जंगली हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। जिसके चपेट में हाथी का एक बच्चा आ गया। घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड काफी आक्रोशित है। किसी को नजदीक तक नहीं जाने दे रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी को भगाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिल सका है। स्टेशन अधीक्षक टोरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के बाद से अप और डाउन रेल लाइन पर रेल परिचालन ठप है। उधर रांची से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को राय स्टेशन में, जबकि, बरकाकाना से पटना जा रही पलामू एक्सप्रेस को खलारी स्टेशन पर रोकना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here