Home छत्तीसगढ़ ज्वैलरी शॉप से पीछा किया, घर से आधे किमी पहले सराफा व्यापारी...

ज्वैलरी शॉप से पीछा किया, घर से आधे किमी पहले सराफा व्यापारी पर हमला, फायरिंग की कोशिश, सोने-चांदी के जेवर समेत कार ले भागे नकाबपोश, उर्तुम में मिली कार

134
0
Oplus_16908288

बिलासपुर। मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड राजकिशोर नगर में तीन-चार नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सराफा व्यापारी संतोष तिवारी को रोककर मारपीट की गई। उनकी मरून कार क्रमांक सीजी 10ah7707 रीनॉल्ट को लूट कर भाग गए। कार में सोने चांदी के करीब दो करोड़ के गहने थे। आरोपी घटनास्थल पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 पी 0331 एवं कार क्रमांक सीजी 10 बजे 8147 आरोपियों द्वारा छोड़कर भाग गए। पुलिस जांच में रात 2 बजे सीपत से पहले उर्तुम गांव में सराफा कारोबारी की कार मिली है। मौके पर एक मैगजीन कुछ राउंड प्राप्त हुए हैं, जो चलाई नहीं गई हैं। प्रार्थी को को सिर में चोट है जो हथौड़ी से मारना बताया गया।


पुलिस के अनुसार राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी पर तीन-चार नकाबपोश लुटेरों ने हमला कर दो करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी और साढ़े तीन लाख कैश लूट लिया। दो साल पहले दुकान में चोरी होने के बाद संतोष सोने-चांदी के सारे जेवर लेकर घर जाने लगे थे। मंगलवार रात करीब 9.30 से 10 के बीच राजकिशोर नगर बीएसएनएल टॉवर रोड के पास घर से 500 मीटर पहले ही लुटेरों ने एक ईको कार अड़ाकर संतोष को रोका। पीछे बाइक सवार दो आरोपी चल रहे थे। सभी ने मिलकर पहले बंदूक से फायर करने की कोशिश की, लेकिन मैग्जीन फंसने के कारण गोली नहीं चली तो हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। संतोष को करीब 50 टांके लगे हैं। मौके पर कारतूस और मैग्जीन मिला है। प्रारंभिक रूप से पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ दिनों से रेकी कर रहे होंगे और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। आईजी रामगोपाल गर्ग भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। रात 2 बजे सीपत से पहले उर्तुम गांव में सराफा कारोबारी की कार मिली है।

पुलिस के मुताबिक संतोष की राजकिशोर नगर चौक पर महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। रोज की तरह वे रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे। बीएसएनएल गली के आगे स्थित तिराहे पर पहुंचे तो लुटेरों ने सफेद रंग की कार सीजी 10 बीजे 8147 उनके सामने अड़ा दी। पीछे से दो बाइक सवार भी आ गए। पिस्तौल दिखाकर उन्हें कार से नीचे उतारा और ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद दूसरे युवक ने हथौड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान कारोबारी को सड़क पर छोड़कर सभी लुटेरे उनकी ही लाल रंग की कार में बैठकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोगों ने घायल को प्रथम अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि लूट की वारदात के बाद पूरा शहर हाई अलर्ट पर है। सभी एग्जिट पॉइंट पर नाकेबंदी कर कार की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here