Home छत्तीसगढ़ हमारे बीच नहीं रहीं श्रीमती बृजकौर लाम्बा, कमला नेहरू काॅलेज में दी...

हमारे बीच नहीं रहीं श्रीमती बृजकौर लाम्बा, कमला नेहरू काॅलेज में दी गई मौन श्रद्धांजली

29
0

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के सचिव सुरेंद्र कुमार लाम्बा की धर्मपत्नी श्रीमती बृजकौर लाम्बा का 68 वर्ष की आयु में आज दोपहर 12.45 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ वक्त से अस्वस्थ चल रहीं थीं। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे कमला नेहरू महाविद्यालय परिसर में शोकसभा रखी गई थी। प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक-कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे रामसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्रीमती बृजकौर, लितेश लाम्बा व चेतन लाम्बा की माताजी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here