Home छत्तीसगढ़ पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, शोक में डूबा...

पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, शोक में डूबा प्रेस क्लब, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

कोरबा(29/07/2026)। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं युवा पत्रकार धीरज दुबे के पिता श्री सत्यनारायण दुबे (61 वर्ष) का बुधवार 29 जुलाई को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र धीरज दुबे, नीरज दुबे, पुत्री तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर आए इस असहनीय दुख से हर किसी की आंखें नम हैं।

स्व. सत्यनारायण दुबे की अंतिम यात्रा बुधवार शाम 3:30 बजे सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित निवास से अंतिम दर्शन के उपरांत निकालीगई। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया गया, जहां परिजन, मित्र, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here