Home छत्तीसगढ़ कमला नेहरू काॅलेज की प्रतिभावान छात्रा विनीता का बालको में चयन, प्राचार्य...

कमला नेहरू काॅलेज की प्रतिभावान छात्रा विनीता का बालको में चयन, प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने प्रदान की शुभकामनाएं

76
0

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की होनहार छात्रा विनीता पटेल का चयन वेदांता ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनी बालको में हुआ है। विनीता का चयन वेदांता ग्रुप में पोस्ट ग्रेज्युएट ट्रेनी (पीजीटी) के पद पर हुआ है। इस सफलता उपरांत विनीता ने महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डाॅ बोपापुरकर ने कहा कि महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल प्रभारी अनिल राठौर एवं पूरे महाविद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा की राह सरल बनाने के साथ-साथ आगे उम्दा कॅरियर हासिल करने लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम इन विद्यार्थियों की सफलता के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गर्व क्षण है। विनीता को इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य कामनाकी है। विनीता की यह सफलता कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here