कोरबा। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर चल रहे साप्ताहिक अभियान के तहत 6 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर संरक्षा विभाग, परिचालन विभाग, विद्युत (परिचालन), रेलवे सुरक्षा बल, इंजीयरिंग विभाग के टीम द्वारा समपार फाटक संख्या सीजी 24 (भिलाई फाटक), सीजी 19 (पताड़ी फाटक) एवं कोरबा एवं उरगा रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत आम नागरिकों एवं यात्रियों को समपार फाटक खुले होने की अवस्था मे ही पार करने, कभी भी बंद समपार फाटक पर नीचे से या बगल की रास्ते से जाने का जोखिम नहीं उठाये, इससे आपको और आपके परिवार को नुकसान हो सकता है, बताया गया अथवा संरक्षा निर्देशित पर्चे बांटे गए।







