Home छत्तीसगढ़ कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नौशाद खान, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव...

कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नौशाद खान, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव संरक्षक, राजकुमार शाह उपाध्यक्ष तो दूसरी बार सचिव पद पर विजयी हुए दिनेश राज

58
0

दुर्गेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष तो हरिश तिवारी बने सहसचिव, कार्यकारिणी में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए संपन्न चुनाव के परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में विभिन्न पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के बीच जीत का जश्न मनाया।
संरक्षक पद में कमलेश यादव ने सर्वाधिक 107 वोट हासिल कर जीत दर्ज की तो सनत दास दीवान को महज 58 वोट ही मिले। इसी तरह अध्यक्ष पद पर नौशाद खान ने 103 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जायसवाल को 60 वोट मिले। जबकि इसी तरह कोरबा प्रेसक्लब में एक बार फिर से दिनेश राज ने दूसरी बाद अपना परचम लहराया है उन्हें 100 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी रंजन प्रसाद को 61 वोट मिले हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजकुमार शाह ने 59 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी रामेश्वर ठाकुर को 39 वोट, कृष्ण कुमार राठौर को 38 वोट एवं पुरुषोत्तम दुबे को 25 वोट मिले हैं। इसी तरह उप सचिव पद के लिए हरीश तिवारी ने 72 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। अन्य प्रत्याशियों में नीलम दास पड़वार को 46 वोट और रमेश वर्मा को 45 वोट मिले है। कोषाध्यक्ष पद हेतु दुर्गेश श्रीवास्तव को 71 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की वहीं उनके प्रतिद्वंदी वैभव शर्मा को 55 वोट और संदीप शर्मा को 37 वोट मिले। कार्यकारिणी में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here