केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास।
कोरबा। एनटीपीसी टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। रविवार 21 जून को सुबह साढ़े 6 बजे विद्यालय परिसर में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। प्राचार्य एसके साहू के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन का नेतृत्व योग प्रशिक्षक सुश्री शालिनी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री साहू ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को योग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास को हमें अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। नियमित योग से हमारी शारीरिक एवं मानसिक सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। अस्मित कुमार (खेल शिक्षक) और नरेंद्र राजवाड़े (खेल योग) ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।





