Home छत्तीसगढ़ योग स्वभाव में आए तो शरीर को स्वस्थ व ऊर्जावान रखकर मानवीय...

योग स्वभाव में आए तो शरीर को स्वस्थ व ऊर्जावान रखकर मानवीय एकता का आधार बन सकता है : एके मिश्रा

24
0

प्रभारी प्राचार्य एके मिश्रा के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 12 वें विश्व योग दिवस पर आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया गया।

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा 12 वें विश्व योग दिवस पर आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास कराया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एके मिश्रा के द्वारा भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी के द्वारा उपस्थित सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों को भारत सरकार के योग प्रोटोकॉल के अनुरूप आसनों के अलावा हाथ के उंगलियां पंजों, कलाई, घुटनों तथा पैर के लिए सूक्ष्म आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रभारी प्राचार्य ए के मिश्रा ने वर्ष 2026 की विश्व योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग की चर्चा करते हुए कहा कि योग स्वभाव में आए तो शरीर को स्वस्थ व ऊर्जावान रखकर मानवीय एकता का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय, सुश्री प्रीति महंत, भूगर्भ विज्ञान के सहायक प्राध्यापक सुश्री विशुभा सिंह, लेखपाल अशोक कुमार सोनी वरिष्ठ रासेयो स्वयंसेवक देवांश कुमार तिवारी, किशोर चौहान, प्रियांशु मिश्रा, सलमान रजा, विभोर चौहान प्रतीक पटेल आदि उपस्थित थे। योग सत्र का समापन शांति पाठ तथा योग संकल्प के सामूहिक वचन से हुआ।

 नशा मुक्ति हेतु दिलाई गई शपथ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नशा मुक्त भारत बनाने हेतु 17 से 26 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारी एवं रासेयो स्वयंसेवकों को प्रभारी प्राचार्य एके मिश्रा के द्वारा नशा मुक्ति एवं विकसित भारत बनाने हेतु शपथ दिलाई गई तथा युवाओं को नशा मुक्ति मित्र के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here