केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में प्राचार्य योगेश गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों ने किया विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास।
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 एसईसीएल कुसमुंडा में विद्यालय के प्राचार्य योगेश गुप्ता के मार्गदर्शन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना था। योग शिक्षक पुखराज सिन्हा के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया तथा नियमित योग के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्राचार्य योगेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो हमें स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच प्रदान करता है। अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बनाया तथा विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंध को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का समापन “स्वस्थ तन, स्वस्थ मन” के संदेश के साथ हुआ तथा सभी को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।





