कोरबा। बिलासपुर के मंगलम महोत्सव में 27 जून को आयोजित सेमी क्लासिकल डांस में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की होनहार छात्रा याशिका राठौर ने जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। याशिका ने इसके पहले 3 अप्रैल को संगीत कला एकेडमी रायपुर में रंग मंदिर नटरंग में जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इनके नृत्य गुरु विष्णु निर्मलकर है। याशिका पुष्प पल्लव कालोनी लाटा निवासी सीमा राठौर और द्वारिका प्रसाद राठौर की सुपुत्री है।







