Home छत्तीसगढ़ Korba: महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए कृषि...

Korba: महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के 25 स्टूडेंट्स

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने विद्यार्थियों को अपना आशीष प्रदान किया, कृषि महाविद्यालय कोरबा के अधिष्ठाता डॉ राजेश कुमार साहू ने शुभकामनाएं दी। शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी का दायित्व सहायक प्राध्यापक डॉ रोशन भारद्वाज एवं डॉ चेतना जांगड़े को दिया गया है।

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में अध्यनरत तृतीय वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं एक जुलाई को अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए। इस दौरान वे कृषि एवं संबंध विषयों की जानकारी एवं भविष्य में अवसर के उद्देश्य से जिला कोरबा से भारत की दक्षिण क्षेत्र नागपुर (महाराष्ट्र) एवं तमिलनाडु स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं उनके द्वारा स्थापित तथा कृषि का नवाचार करने वाले संस्थानों में भ्रमण करेंगे। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भ्रमण कार्यक्रम का अनुमोदन किया गया। कुलपति डॉ गिरीश चंदेल द्वारा छात्रों को भ्रमण हेतु अपना आशीष प्रदान किया गया। कृषि महाविद्यालय कोरबा के अधिष्ठाता डॉ राजेश कुमार साहू ने सभी छात्रों को भ्रमण में जाने पूर्व उपयोगी एवं समसामयिक विषयों पर जानकारी प्रदान कर भ्रमण के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह एवं शुभकामनाएं दी। शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ रोशन भारद्वाज एवं डॉ चेतना जांगड़े ने बताया कि तृतीय वर्ष के कुल 25 छात्रों को भ्रमण हेतु ले जाया जा रहा है। जिसकी व्यवस्था संस्था द्वारा किया गया है। विद्यार्थियों को कृषि में होने वाले नवाचार से रूबरू होने का अनुभव प्राप्त होगा।  जिससे छात्र अपने भविष्य के लिए नए आइडिया एवं विचार प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान भ्रमण में जा रहे छात्रों में भरपूर उत्साह देखा गया और छात्रों ने कृषि संस्थान में भ्रमण हेतु पूरी तैयारी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here