Home छत्तीसगढ़ Yonex Sunrise 25वीं छग राज्य जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के मेन ड्रॉ...

Yonex Sunrise 25वीं छग राज्य जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के मेन ड्रॉ में कोरबा का प्रतिनिधित्व करेंगे रवि कृष्णा और अद्विका

कोरबा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना में U-19 बालक एवं बालिका बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट – 2026 के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित।

कोरबा। राजनांदगाव में आयोजित होने वाली योनेक्स सनराइज़ 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर (U-19 बालक एवं बालिका) बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट – 2026 के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के द्वारा 21 जुलाई को एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना कोरबा के खेल परिसर में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाडियों ने बालक और बालिका वर्ग में भाग लिया। बालक वर्ग का फाइनल मैच रवि कृष्णा भगत और अमन स्वर्णकार के बीच खेला गया जिसमे रवि कृष्णा भगत विजेता तथा अमन उप विजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में फाइनल मैच अदविका उइके और सोनाली फेलिक्स के मध्य खेला गया जिसमे अदविका उइके विजेता और सोनाली फेलिक्स उप विजेता रहीं। विजेता खिलाडियों को राजनांदगाव में होने वाली प्रतियोगिता के मैन ड्रा में खेलने की पात्रता होगी। चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक श्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल , सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स तथा सदस्य कल्पना, ओमप्रकाश, देव पैंकरा का सहयोग रहा तथा प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अंपायर की आसंदी से अमरजीत और करण का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here