छग प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में कोरबा के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर। 50 मीटर पीप साइड राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में आकाश सराफ, अक्षय कुमार एंथोनी, कोविद कुमार निर्मलकर, जॉय जोएल लाल और यश आसना सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए ऑल इंडिया जीवी मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया।
रायपुर/कोरबा। भारतीय राइफल संघ के तत्वाधान हर वर्ष की भांति छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के शूटर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड द्वारा किया जाता है। 9 जुलाई को शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ के डीजीपी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और जिंदल स्टील को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
जिसमें छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के खिलाड़ी एवं कोच आकाश सराफ ने 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल शूटिंग मेंस प्रतिस्पर्धा में 523 अंक हासिल कर पहला स्थान ला कर गोल्ड मैडल (स्वर्ण पदक) हासिल किया और प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई हुए। वहीं जांजगीर जिले के यश पीटर आसना ने 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रोन पोजीशन में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) हासिल किया और साथ ही 50 मीटर पीप साइड राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में आकाश सराफ, अक्षय कुमार एंथोनी, कोविद कुमार निर्मलकर, जॉय जोएल लाल और यश आसना सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए ऑल इंडिया जीवी मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया।
वहीं टीम इवेंट में अक्षय कुमार एंथोनी, जॉय लाल और कोविद कुमार निर्मलकर तीनों ने मिलकर कोरबा जिले को तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मैडल दिलाया।
इस उपलब्धि व अपने अभ्यास के लिए सभी राइफल प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय नैशनल रेनाउंड मेडलिस्ट व अपने कोच आकाश सराफ को दिया।







