कोरबा। जिले में खाद्य आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार 3 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत, संघर्ष मिश्रा के द्वारा विभिन्न होटल व्यवसायियों और कैटरर की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में कोरबा जिला में कही भी एनालॉग पनीर का क्रय विक्रय संग्रह उपयोग नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हें आइसी एक्टिविटी के पम्पलेट और बैनर दिए गए तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा इस संबंध में नकली पनीर के क्रय विक्रय उपयोग करते पाए जाने पर अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी विभाग द्वारा जारी की गई।
” जिले के समस्त हलवाई व कैटरर, जो कि शादी पार्टी या बड़े भोज कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर सेवा देते हैं उन्हें भी हिदायत दी है कि वे भी अधिनियम के प्रावधान के अनुसार निर्धारित लाइसेंस लेकर ही उक्त कार्य का संपादन करे तथा एनालॉग पनीर का उपयोग ना करें।







