कमला नेहरू काॅलेज में एनसीसी कैडे्स की रैंक सेरेमनी आयोजित, राहुल एसयूओ तो आस्था को जेयूओ की जिम्मेदारी
कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने वर्दी में रैंक लगाकर कैडेट्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस गर्व के साथ आज आपने रैंक धारण किया है, हृदय में देशभक्ति के जज्बे के साथ वर्दी की आन बनाए रखें। एकता और अनुशासन ही एनसीसी का आभूषण है, जिसका ध्यान रखते हुए अपनी नई जिम्मेदारी का पालन करें। रैंक सेरेमनी के दौरान प्राचार्य डाॅ बोपापुरकर एवं महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफिट्टनेंट अनीता यादव ने कैडेट्स के कंधों व बाजुओं पर फीते सजाकर नए दायित्व सौंपे। इनमें सीनियर अंडर आॅफिसर राहुल विश्वकर्मा, जूनियर अंडर आॅफिसर आस्था राजपूत, जूनियर अंडर आॅफिसर रितु चंद्रा, क्वार्टर मास्टर भारती साहू व आर्यन यादव, कार्पोरल खुशी अग्रवाल व शरद पटेल तथा मुकेश पटेल को रैंक दिया गया। कार्यक्रम में काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे।







