Home कोरबा Independence Cup-2026 : एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में 14 अगस्त को होगा जिला...

Independence Cup-2026 : एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में 14 अगस्त को होगा जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज

चैम्पियन का खिताब हासिल करने अलग-अलग आयु वर्ग और इवेंट में लगभग 100 खिलाड़ियों के बीच होगा धुंआधार मुकाबला।

कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, कोरबा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंडिपेंडन्स कप – 2026 के सभी मैच 14 और 15 अगस्त को खेले जायेंगे। एरीना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया की प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाडियों के विभिन्न आयु वर्ग में जिले भर से 85 खिलाडी शिरकत कर रहे हैं। जिसमे आयु वर्ग 0 – 20 वर्ष में 43 खिलाडी, 20 – 35 वर्ष में 15, 35 – 50 वर्ष में 15 तथा महिला वर्ग में 12 खिलाडी भाग ले रहे हैं। खिलाड़िओं का प्रतियोगिता के प्रति रुझान देखते हुए आयु वर्ग 0 – 20 वर्ष के खिलाडियों के 42 मैच 14 अगस्त को शाम 3 बजे से देर रात्रि तक संपन्न होंगे। आयु वर्ग 20 – 35 वर्ष के 14 , 35 – 50 वर्ष के 14 तथा महिला वर्ग के 11 मैच 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होंगे। एरीना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने सभी प्रतियोगी खिलाडियों से अपील की है कि सभी खिलाडी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लें तथा अपने मैच के समय पर पहुंच कर प्रतियोगिता को सही समय पर संपन्न करने में सहयोग करें। एरीना के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कोरबा नगर वासियों से अपील की है कि आप सभी दर्शक के रूप में उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लें और खिलाड़िओं का हौसला बढ़ायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here