Home कोरबा दर्री पुलिस की टीम ने KV 2 NTPC में लगाई साइबर जागृति...

दर्री पुलिस की टीम ने KV 2 NTPC में लगाई साइबर जागृति की क्लास, TI तेज प्रताप ने किया students को जागरूक

साइबर जागृति अभियान

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दर्री पुलिस थाना से आई पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में दर्री थाना प्रभारी तेज कुमार यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रविन्द्र निकुंज, हिमांशु तिवारी एवं मनोज यादव के अलावा विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। दर्री थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से कोरबा समेत प्रदेशभर में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त से शुरु होकर 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों, महाविद्यालयों में कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन हमारी बुनियादी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। साइबर अपराधी लोगों के लालच और अज्ञानता का फायदा उठाते हैं। हमारी एक छोटी सी लापरवाही जैसे कि अज्ञात लिंक पर क्लिक करना या किसी के झांसे में आना, हमारे बैंक खाते को खाली कर सकता है। लापरवाही के चलते ही जोखिम बढ़ता है, इससे बचने आप सभी स्मार्ट यूजर बनें।

प्रशिक्षु उप निरीक्षक रवेन्द्र निकुंज ने सतर्क करते हुए कहा कि इंटरनेट और स्मार्टफोन के दौर में साइबर फ्राॅड के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इनसे बचने के लिए जागरुक व सतर्क रहना सबसे जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here