कोरबा। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए जिले में 23.08.2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
“बने खाबो–बने रिहबो 2.0” के अंतर्गत प्रदेशभर में 17.08.2026 से यह अभियान चलाया गया। महीने के शुरुआत से ही विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण और सैंपलिंग किया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दुर्गा होटलो कोसाबाड़ी से खोवा और शारदा जनरल स्टोर से सॉल्ट सैंपल जांच हेतु लेकर रायपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु लिया गया। इसी दौरान सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर, बुधवानी डिस्ट्रीब्यूटर से लिये गये मसूर पाक, नारियल लड्डू के ऊपर मिसब्रांडिंग का कैसे,और डिस्ट्रिक्ट 100 बेड हॉस्पिटल से लिए गया दाल का नमूना का रिपोर्ट substandard पाया गया। दीपका स्थित अन्नपूर्णा डेयरी से लिया गया दूध का सैंपल substandard पाया गया है। जिसके विवेचना उपरांत केस न्यायालय में लगाया जायेगा।