Home कोरबा हजारों बहनों ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को बांधी राखी, आत्मीयता...

हजारों बहनों ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को बांधी राखी, आत्मीयता और स्नेह से सराबोर रहा “बहनी मन संग राखी के तिहार”

सुबह से डी-1 निवास में राखी बांधने वाली बहनों की लगी रही भीड़, आत्मीयता और स्नेह से सराबोर रहा “बहनी मन संग राखी के तिहार”

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोरबा विधानसभा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीय रिश्ते की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। डी-1, पंचवटी के पास स्थित शासकीय निवास में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा आयोजित “बहनी मन संग राखी के तिहार” कार्यक्रम में हजारों बहनें अपने विधायक एवं मंत्री भाई श्री लखन लाल देवांगन को रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं।

सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन को राखी बांधने के लिए बहनों का तांता लगा रहा। लंबी कतार में लगकर बहनों ने आत्मीयता और स्नेह के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने तिलक कर आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि पार्षद से लेकर कोरबा नगर निगम के महापौर, कटघोरा विधायक, संसदीय सचिव और अब कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बनने तक कोरबा की बहनों ने जिस आत्मीयता से उन्हें अपना भाई मानकर स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का भी पर्व है। बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो यह पवित्र धागा जीवनभर उसके सम्मान, सुख-दुःख और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी से जोड़ता है। प्रदेश की माताओं और बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

श्री देवांगन ने कहा कि इसी भावना के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में माताओं और बहनों का सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और खुशहाली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था को भी नई शक्ति दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। बहनें इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई तथा सिलाई-कढ़ाई सहित अन्य आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं। यह आर्थिक संबल महिलाओं के आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, श्रीमती चंचला राठौर, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्री देवेंद्र पांडे, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री नवीन अरोड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री डिलेन्द्र यादव, श्री मनोज लहरे, श्री योगेश मिश्रा, श्री मनीष मिश्रा, श्री नारायण ठाकुर, श्री तुलसी ठाकुर, श्रीमती अंजना सिंह, श्री भुवनेश्वर तिवारी, पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री नरेंद्र देवांगन, श्रीमती धनश्री साहू, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती धन कुमारी गर्ग, श्री सुशील गर्ग, श्रीमती ज्योति परिहार, श्री गिरधारी रजक, श्री बिहारी रजक, श्री संपत यादव, श्री फिरथ साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here