Home कोरबा Korba : देखिए सड़क के बीच कैसे जमीन में धंस गई इतनी...

Korba : देखिए सड़क के बीच कैसे जमीन में धंस गई इतनी बड़ी कार, भारी बारिश का असर, मलबे में यात्री बस भी फंसी

सर्वमंगला-कनबेरी मुख्य मार्ग पर जटराज के करीब बड़ा हादसा टला।

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शनिवार को सर्वमंगला से कांबेरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थरों का मलबा सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में लैंडस्लाइड जैसे हालात बन गए। कुछ ही मिनटों में सड़क मलबे से भर गई और वहां से गुजर रही एक यात्री बस और कार बीच रास्ते में फंस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शनिवार को सर्वमंगला से कांबेरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक बड़ी मात्रा में मिट्टी और पत्थरों का मलबा सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में लैंडस्लाइड जैसे हालात बन गए। कुछ ही मिनटों में सड़क मलबे से भर गई और वहां से गुजर रही एक यात्री बस और कार बीच रास्ते में फंस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मलबे में फंसी यात्री बस और कार

घटना के समय एक यात्री बस और एक कार इसी मार्ग से गुजर रही थीं। सड़क पर मलबा आने के कारण दोनों वाहन आगे नहीं बढ़ सके और वहीं फंस गए। वाहन में सवार लोगों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here