Home कोरबा परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी स्पर्धा में शा. EVPG कॉलेज विजेता, रोशनी को...

परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी स्पर्धा में शा. EVPG कॉलेज विजेता, रोशनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

63
0

कोरबा। शासकीय पीजी महाविद्यालय कोरबा के तत्वाधान में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन जन भागीदारी अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह, प्राचार्य डॉ एलएन कंवर, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक सुमित कुमार सिंह एवं जन भागीदारी के सदस्य युवराज चंद्रा रश्मि श्रीवास विवेक राजवाड़े की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं शासकीय एमडीपी महाविद्यालय कटघोरा के बीच खेला गया। जिसमें पीजी महाविद्यालय कोरबा ने कटघोरा को 47 -16 से पराजित किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रोशनी पटेल, बेस्ट रेडर का पुरस्कार जागृति यादव एवं बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार शशि रानी को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती सावित्री जायसवाल, रामप्रकाश पटेल, कुमारी नीलू चंद्रा, एवं रामदास मानिकपुरी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संचालन में क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र ध्रुव अनिमा तिर्की, राजकुमारी मरकाम, साहनी चौहान,विनय यादव, सुमित कुमार सिंह, मसूद अहसन,अनुराग देवांगन अभीतोष सिंह, गोकुल देवांगन, नजीर एवं संतोष ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य एवं महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ बीएस राव के द्वारा प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here