Home कोरबा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार,...

नाबालिग बालिका के अपहरण एवं हत्या के गंभीर प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो की धारा 4, 6 जोड़ी गई

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शव मिलने के 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा।

कोरबा। उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर 2026 को रजगामार क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर कोरबा पुलिस द्वारा तत्काल BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई। लगातार सर्चिंग के दौरान दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को रजगामार पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में बालिका का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान प्रकरण में BNS की धारा 103(1), 66 एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4, 6 जोड़ी गई।

सीसीटीवी फुटेज, लास्ट सीन थ्योरी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही अमित चौहान की पहचान कर तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बागो थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल से गिरफ्तार किया।

प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरी मुलाहिजा के पश्चात पुलिस द्वारा वैधानिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here