छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के संयोजक डॉ. तरूण सिंह राठौर व उप संयोजक विपिन यादवके नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक लखन लाल देवांगन के निज निवास पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के संयोजक डॉ. तरूण सिंह राठौर व उप संयोजक विपिन यादवके नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री देवांगन को पंच दिवसीय दीप पर्व धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सभी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। डॉ. तरूण सिंह राठौर ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमें मिल-जुलकर समाज एवं प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
उप संयोजक विपिन यादव ने बताया कि दीपावली केवल खुशियाँ बाँटने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करने का भी माध्यम है।
आइए, हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता, सहयोग और समर्पण के साथ कर्मचारी हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर आगे बढ़ें।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी सभी पदाधिकारियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के संयोजक डॉ. तरुण सिंह राठौर, उप संयोजक विपिन यादव, के आर डहरिया, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, जय कुमार राठौर,विनय शुक्ला , डॉ अजय प्रताप सिंह, कीर्ति लहरे, चंद्र शेखर नागर्ची, पन्नालाल पटेल, हवेल सिंह अघरिया, राजेश तिवारी , पीयूष निर्मलकर, नरेंद्र श्रीवास, गुलाब दास महंत एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विपिन यादव
उप संयोजक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
जिला कोरबा
॥ दीप पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं ॥
सद्भाव, समरसता और सहयोग से समृद्ध समाज का निर्माण हो।







