Yonex Sunrise 25th छग स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का का उद्घाटन, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया ने बढ़ाया उत्साह।
रायपुर। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ (CGBA) के तत्वावधान में Yonex Sunrise 25th छग स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। लाइव स्पोर्ट्स बैडमिंटन एकेडेमी में 10 नवंबर से चल रही इस स्पर्धा का गुरुवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल सचिव यशवंत कुमार (IAS) रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के प्रयास इस कोर्ट में दिख रहे हैं। मैं उम्मीद कर ता हूँ कि अपने लक्ष्य के अनुरूप वे इस खेल को राज्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे।
यहां मौजूद उन माता पिता के समर्पण की सराहना करना चाहता हूं कि इतने धैर्य के साथ बच्चों को लेकर कोर्ट में डटे हुए हैं। यहां इस कोर्ट में खेलने वाले बच्चों को देखा। बच्चे बहुत अच्छा खेल रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी बहुत सारे कीर्तिमान रचने जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बैडमिंटन जैसे उत्साहजनक खेल को राज्य से राष्ट्रीय आने वाले समय में ये बच्चे और ऊंचे स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करें। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजय मिश्रा ने बताया कि आगामी समय में जल्द वर्ष अंडर 9 वर्ष आयु वर्ग में भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके प्रयास जारी हैं। उन्होंने अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने गंगटोक जा रही अंडर 19 बैडमिंटन टीम में शामिल चित्रा, वैभव, सार्थक, इशिता समेत अन्य खिलाड़ी और कोच टीम को सम्मानित किया गया।







