DPS बालको द्वारा CBSE के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित
कोरबा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बालको ने 15 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में शिक्षकों के लिए लर्निंग आउटकम्स एवं पेडागोजी पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम (1 दिवसीय – 06 घंटे) का आयोजन किया। इसमें डीपीएस बालको के साथ-साथ कोरबा के विभिन्न सीबीएसई से संबद्ध प्रतिष्ठित विद्यालयों के 60 शिक्षकों ने भाग लिया।
डीपीएस बालको के प्राचार्य कैलाश पंवार ने रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम पांडेय का स्वागत किया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री पंवार ने समय-समय पर आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीखना शिक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण और अपरिहार्य हिस्सा है। शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों के समावेश के अनुसार इसके निरंतर अद्यतन की आवश्यकता है। इस संबंध में आयोजित कार्यशाला न केवल शिक्षकों के लिए बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत लाभकारी रही है।
कार्यशाला का समापन समापन समारोह के साथ हुआ और धन्यवाद ज्ञापन अकादमिक समन्वयक सुश्री सुरक्षा शर्मा द्वारा दिया गया।