Home कोरबा Yonex Sunrise 25th CG स्टेट मिनी एवं सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट...

Yonex Sunrise 25th CG स्टेट मिनी एवं सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा लौटे एकलव्य के नन्हे खिलाड़ी

3
0

कोरबा। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी रायपुर में बालक-बालिका अंडर-11 एवं अंडर-13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (KDBA) का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरबा के कुल 14 खिलाड़ी बच्चों ने हिस्सा लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इनमें जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल से चुनकर स्टेट पहुंचे अंडर-11 वर्ग से श्रेष्ठा साहू व आरिव घिर्रे तथा अंडर-13 वर्ष आयु वर्ग से श्रेष्ठा साहू एवं आदित्य धनराज ने सीधे मेन ड्राॅ में पार्टिसिपेट किया। इनके अलावा अंडर-11 आयु वर्ग से सात्विक सिंह, आरना सिंह, वेदांत कौशिक एवं शिवांश पांडेय ने स्टेट टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में भाग लिया। इसी तरह अंडर-13 वर्ष आयु वर्ग से वेदांत कौशिक, विवान साहू, आदित्य धनराज, रुद्राक्ष पांडेय एवं आरिव घिर्रे ने क्वालिफिकेशन राउंड में पार्टिसिपेट कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रायपुर के लाइव स्पोर्ट्स अकादमी में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित योनेक्स सनराइज 25वीं सीजी स्टेट मिनी एवं सब जूनियर प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने स्टेट टूर्नामेंट में सिंगल्स एवं डबल्स ईवेंट में सफलतापूर्वक भाग लिया। सभी खिलाड़ी एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और प्रतियोगिता के दौर उनके बैडमिंटन कोच अमरजीत ने उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

केडीबीए के संरक्षक अशोक शर्मा, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डाॅ संजय अग्रवाल, केडीबीए के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here