Home कोरबा परिक्षेत्र स्तरीय बास्केटबाॅल स्पर्धा में शासकीय EVPG काॅलेज विजेता, स्वामी आत्मानंद की...

परिक्षेत्र स्तरीय बास्केटबाॅल स्पर्धा में शासकीय EVPG काॅलेज विजेता, स्वामी आत्मानंद की टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान

42
0

कोरबा। टीपी नगर स्थित शनिवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में परिक्षेत्र स्तरीय महाविद्यालयीन बास्केटबाॅल (पुरुष) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के चार महाविद्यालययों की टीमों ने भाग लिया। इनमें जिले की अग्रणी उच्च शिक्षण संस्था शासकीय ईविपीजी काॅलेज, स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा, मेजबान कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा एवं स्वामी आत्मानंद काॅलेज की बालक टीम शामिल है। इस स्पर्धा में ईविपीजी काॅलेज की टीम विजेता रही। उपविजेता स्वामी आत्मानंद एवं मेजबान टीम कमला नेहरू महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे ईविपीजी काॅलेज के प्राध्यापक डाॅ वीके नायडू ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

कमला नेहरू महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि सभी खिलाड़ी टीम भावना के साथ खेलें। अनुशासन एवं धैर्य के साथ खेल कौशल को निखारने का प्रयास करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएं।

मुख्य चयनकर्ता की भूमिका में जिले की अग्रणी उच्च शिक्षण संस्था शासकीय ईविपीजी काॅलेज के खेल अधिकारी डाॅ बीएस राव, रविन्द्र ध्रुव, सुमीत सिंह, अनिमा तिर्की, रेफरी की जिम्मेदारी हर्ष साहू, अभिनव पाठक, पर्यवेक्षक गौरी वानखेड़े एवं क्रीड़ाधिकारी टीव्ही नरसिम्हम उपस्थित रहे। आयोजकों ने नगर निगम के सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया।

काॅलेजों की टीमों में ईविपीजी के कप्तान अजय कुमार यादव, साहिल यादव, स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय के कप्तान तरूण पटेल, रोहन पटेल, कमला नेहरू महाविद्यालय के कप्तान टंकेश्वर राठिया, प्रभकीरत सिंह, स्वामी आत्मानंद काॅलेज से कप्तान जय दास एवं अब्बू तालिब खान ने कमान संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here