Home कोरबा राजस्व पटवारी संघ ने CM से सकारात्मक चर्चा उपरांत हड़ताल रद्द कर...

राजस्व पटवारी संघ ने CM से सकारात्मक चर्चा उपरांत हड़ताल रद्द कर सहयोगी कर्मचारी संगठनों का जताया आभार

10
0

​कोरबा। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद कश्यप एवं प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की गई।

​चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने पटवारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पदोन्नति तथा वेतन विसंगति के निराकरण हेतु शीघ्र ही एक कमेटी के गठन करने का आश्वासन दिया। इस कमेटी में पटवारियों की राय भी शामिल की जाएगी, जो अपनी रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपेगी। इसके अतिरिक्त, हड़ताल अवधि के दौरान पटवारियों के विरुद्ध की गई समस्त कार्यवाहियों को भी जल्द ही निरस्त करने हेतु आदेश जारी करने का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है।

​ मुख्यमंत्री के साथ हुई इस सकारात्मक चर्चा एवं प्राप्त आश्वासनों के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद कश्यप एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों द्वारा विगत 41 दिनों से चल रही राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रांतीय प्रतिनिधियों के निर्देशों का पालन करते हुए राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, जिला इकाई कोरबा द्वारा भी अपनी हड़ताल आज दिनांक से तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाती है। समस्त पटवारी साथी कल से अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उपस्थित होकर नियमित शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे।

​इस 41 दिवसीय संघर्ष के दौरान राजस्व पटवारी संघ का साथ देने एवं एकजुटता दिखाने के लिए अन्य सभी कर्मचारी संगठनों का जिला इकाई कोरबा की ओर से हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है। आप सभी के नैतिक समर्थन और सहयोग से हमारे आंदोलन को मजबूती मिली।

​भवदीय,

जिला अध्यक्ष / सचिव

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़

जिला इकाई – कोरबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here