Home कोरबा भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है...

भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है : डॉ. डेज़ी कुजूर

18
0

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में गुरुवार 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेज़ी कुजूर के नेतृत्व में भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर डॉ. डेज़ी कुजूर ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान में निहित संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।

उद्देशिका वाचन के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दिव्या पटेल, पूजा सिंह अतिथि व्याख्याता नुपीता सेन यादव, शैलेश माहेश्वरी, मानस सिंह सकरवार, पूनम साहू, सुदीप्ता कुंडू , आसिया खान, मधु यादव, अतिथि ग्रंथपाल राजेश साहू , अतिथि क्रीड़ा अधिकारी सुमित कुमार सिंह, कर्मचारी श्याम सुंदर साहू, लकीश सिंह कंवर, खुशबू रजवाड़े, कमला देवी मानिकपुरी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here