Home कोरबा स्ट्रेस को हैंडल करना सीख लें तो कठिनाइयों में भी हासिल कर...

स्ट्रेस को हैंडल करना सीख लें तो कठिनाइयों में भी हासिल कर सकते हैं जिंदगी जीतने की ताकत : डाॅ प्रशांत

110
0

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कमला नेहरू काॅलेज में कार्यशाला आयोजित, CMHO डाॅ एसएन केशरी के दिशा-निर्देश एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ अशोक शाक्य के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के मनोराग विभाग से आए विषय विशेषज्ञ PSW ताराचंद श्रीवास एवं सीनियर नर्सिंग आफिसर श्रीमती तृप्ति ब्राह्मणी ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मियों को प्रदान की महत्वपूर्ण जानकारियां।

कोरबा। एक महाविद्यालय का प्राचार्य होने के नाते कामकाज का दबाव कहें या जिम्मेदारियां, इनकी कोई कमी नहीं। पर अगर मैं दिमागी स्ट्रेस में काम करूं तो सेहत सहेजकर रखना कठिन हो जाएगा। बजाय इसके, अगर हम अपने काम को कर्तव्य और दायित्व मानकर स्वीकार करें, तो आनंद के साथ उन्हें निभाना आसान हो जाता है। विद्यार्थी की भूमिका में स्ट्रेस को हैंडल करना सीखें। आज अगर आप सभी स्ट्रेस मैनेजमेंट का यह फंडा अच्छी तरह से सीख लें, तो जीवन के हर मोड़ पर कठिनाइयों को चैलेंज की तरह एक्सेप्ट कर आपको आगे बढ़ते रहने का असीम उत्साह खुद के भीतर से ही मिलती रहेगी। इसलिए सरल और सहज बनें, मुस्कुराते रहें और अपने जीवन से तनाव को दूर रखें।

यह बातें शुक्रवार को कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आत्महत्या रोकथाम एवं तनाव प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा सीएमएचओ डाॅ एसएन केशरी के दिशा-निर्देश एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ अशोक शाक्य के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के सभाकक्ष में यह कार्यशाला रखी गई थी। जिला चिकित्सालय के मनोराग विभाग से विषय विशेषज्ञ के रूप में आए पीएसडब्ल्यू ताराचंद श्रीवास एवं सीनियर नर्सिंग आॅफिसर श्रीमती तृप्ति ब्राह्मणी ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मियों को तनाव प्रबंधन पर काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यशाला में शिक्षा संकाय की प्रभारी डाॅ भारती कुलदीप, डाॅ रश्मि शुक्ला, डाॅ अंजू खेस्स, डाॅ प्रीति द्विवेदी, श्रीमती अनिता यादव, नितेश यादव, शंकरलाल यादव, राकेश गौतम एवं कुणाल दासगुप्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


आत्महत्या के मामले में छग पूरे देश में 9वें नंबर पर: ताराचंद श्रीवास

मनोराग विभाग से आए विषय विशेषज्ञ ताराचंद श्रीवास ने तनाव के कारणों, उसकी पहचान के लक्षणों और निवारण के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की जिज्ञासावश पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ 9वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि खुदकुशी की घटना से पहले कई ऐसे पड़ाव होते हैं, जिनकी समय रहते पहचान कर लें, तो जिंदगी को बचाया जा सकता है। इस विषय पर उन्होंने कुछ इंडिकेटर्स बताए, जिनमें डिप्रेशन के लक्षणों पर भी चर्चा की। दोस्त परिवार से कटा कटा रहना, जल्दी गुस्सा हो जाना या जल्दी उदास हो जाना जैसी बातें शामिल हैं। पहले खुद के व्यवहार का आंकलन करें और अगर आपका कोई अपना इस तरह से नजर आए, तो बिना देर मदद का हाथ बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here